Muzaffarnagar News: नेत्र जांच शिविर में 148 मरीजों की जांच, 43 ऑपरेशन के लिए देहरादून भेजे
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 17 -- Muzaffarnagar News: जानसठ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जानसठ में मंगलवार को विवेकानंद नेत्रालय, देहरादून के सहयोग से एक विशाल निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किय। शिविर में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे 148 मरीजों की आंखों की जांच कर चिकित्सकों ने परामर्श दिया। जांच के दौरान मोतियाबिंद सहित अन्य गंभीर समस्याओं से पीड़ित 43 मरीजों को ऑपरेशन के लिए बस द्वारा देहरादून भेजा गया, जहां उनका निशुल्क उपचार होगा। इसके अलावा, मरीजों को आवश्यकतानुसार मुफ्त दवाइयां भी वितरित की। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को आंखों की नियमित जांच और देखभाल के प्रति जागरूक किया। डॉ. हिमांशु जौहरी ने समय पर उपचार के महत्व पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: धर्मावाला में चार दिवसीय नेत्र शिविर में 451 मरीजों की जांच, 160 की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.