Muzaffarnagar News: नुमाइश कैंप दुर्गा मंदिर में श्री शिव महापुराण कथा आज से
मुजफ्फर नगर, जुलाई 27 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। श्री दुर्गा मंदिर परिसर नुमाइश कैंप में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि कथा प्रतिदिन शाम 4:15 बजे से 6:00 बजे तक होगी। कथाव्यास आचार्य पं. होती लाल शर्मा शिव महापुराण के साथ-साथ वेद-पुराणों के माध्यम से सनातन संस्कृति की रक्षा और चरित्र निर्माण पर विचार व्यक्त करेंगे। आयोजन दुर्गा मंदिर समिति द्वारा जिला आचार्य कुल, गुडविल सोसायटी व बाल कृष्ण सेवा संस्थान के सहयोग से किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: शिव मंदिर में दो अगस्त से शुरू होगी शिव महापुराण कथा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.