मुजफ्फर नगर, अगस्त 28 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर निवेश में मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने पीड़ित से दस लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।साइबर थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस निवासी दुकानदार सचिन गोयल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसे राजस्थान के जयपुर से राज पटेल ने फोन कर निवेश का झांसा दिया। उसके बाद आनंद पटेल और ब्रोकर निकुल कुमार ने फोन कर उसे ग्रो-कैपिटल कंपनी में 50 हजार रुपये का निवेश कराया। आरोपियों ने निवेश का फर्जी एप देकर उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैक में ढाई लाख रुपये डलवाए गए। उसके बाद साढ़े तीन करोड़ रुपये का निवेश में नुकसान होने पर फोन किया। इस नुकसान की भरपाई के लिए डराया गया। पीड़ित दुकानदार का घर नीलाम कराने की धमकी दी। उसके बाद आरोपि...