मुजफ्फर नगर, नवम्बर 19 -- Muzaffarnagar News: मोरना । भवन निर्माण में तकनीकी खामियों के चलते निर्माणाधीन दुकान का लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया। जिसके चलते दुकान में काम कर रहे दो मजदूर मलबे के नीचे दबकर घायल हो गए। मजदूरों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और अन्य मजदूरों ने पुलिस की मदद से दोनों को मलबे से बाहर निकाला। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा में भर्ती कराया। भोपा थाना क्षेत्र में गंगनहर पुल के पास बिजलीघर के सामने दुकानों का निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार सुबह एक दुकान का लेंटर डाला जा रहा था। इसी दौरान लेंटर के नीचे सहारे के लिए लगाई बल्ली अचानक टूट गई। जिससे लेंटर का मलबा भरभराकर नीचे आ गिरा। हादसे में ऊपर काम कर रहे दो मजदूर जर्मन सिंह निवासी गांव पुसार, थाना दोघट, जनपद बागपत तथा संदीप निवासी भोपा मलबे के ...