मुजफ्फर नगर, अगस्त 23 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर बालिका इंटर कॉलेज पीनना में भारतीय योग संस्थान के नि:शुल्क योग साधना केंद्र पर आयोजित योग शिविर में योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि नियमित योग अभ्यास से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।शिविर की शुरुआत केंद्र प्रमुख प्रदीप कुमार मलिक ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से की। इसके बाद सूक्ष्म क्रियाएं, घुटने व कमर दर्द निवारण और पेट की चर्बी घटाने वाले आसन कराए गए। जिला मंत्री राजीव रघुवंशी ने अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया।योगाचार्य ने कहा कि मौसम परिवर्तन के कारण फैल रहे वायरल फीवर, जुकाम और संचारी रोगों से बचने के लिए योग के साथ गिलोय, तुलसी, लौंग, काली मिर्च और मुनक्का से बना विशेष काढ़ा बेहद कारगर है। साथ ही गुनगुने पानी का सेवन और साफ-सफाई पर विशेष ध...