Muzaffarnagar News: नाली में मिला युवक का शव, नशे में गिरने की आशंका
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 23 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। कस्बे के रामछेल तिराहे के पास मंगलवार को नाली में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाली से बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान गांव उमरपुर निवासी राहुल कश्यप (31) पुत्र इंदर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, प्रथमदृष्टया युवक की मौत नशे की हालत में नाली में गिरने से होने की आशंका है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.