Muzaffarnagar News: नाराज होकर गई युवती 12 घंटे में मथुरा से बरामद
मुजफ्फर नगर, अगस्त 6 -- Muzaffarnagar News: रामराज। रामराज पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर घर से नाराज होकर निकली एक युवती को मथुरा से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। रामराज थानाक्षेत्र के गाँव निवासी एक युवक ने अपनी 21 वर्षीय बहन के घर से नाराज होकर चले जाने की सूचना थाना रामराज पर दी थी जिस पर रामराज पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने तुरंत तलाश अभियान शुरू किया तथा महज 12 घंटे में तकनीकी सर्विलांस,सीसीटीवी और मुखबिरों की मदद से युवती को मथुरा के गोविन्दनगर थानाक्षेत्र से सकुशल बरामद कर युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि युवती घर से किसी बात से नाराज होकर चली गई थी। परिजनों ने युवती के सकुशल मिलने पर रामराज पुलिस और मिशन शक्ति टीम का आभार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.