मुजफ्फर नगर, जुलाई 13 -- Muzaffarnagar News: नगर पंचायत के तालाब की भूमि पर कब्जा करके निर्माण कार्य करने की शिकायत पर नायब तहसीलदार, ईओ और राजस्व टीम ने मौके का निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार विपिन कुमार ने जांच प्रक्रिया पूरी होने तक निर्माण कार्य रुकवाया दिया। कस्बे के मोहल्ला गंज स्थित तालाब की भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। इसके अलावा नगर पंचायत द्वारा कथित रूप से निर्माण की रसीद जारी भी कर दी थी। एक सप्ताह पूर्व मोहल्ला जन्नताबाद निवासी मोहम्मद आसिफ फरीदी पुत्र नूर मोहम्मद ने मुख्यमंत्री के पोर्टल और डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर इस की निष्पक्ष जांच कराने तथा कार्रवाई की मांग की थी। डीएम ने तहसीलदार को जांच करने के आदेश जारी किए थे। सोमवार को नायब तहसीलदार विपिन कुमार, अधिशासी अधिकारी नीलम पांडेय राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे...