मुजफ्फर नगर, सितम्बर 14 -- Muzaffarnagar News: कस्बे में घर के पास से आठ वर्षीय बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद बच्चा किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने थाने पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित बच्चे के परिजनों ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने बच्चे को आवश्यक चिकित्सकीय जांच के लिए मेडिकल के लिए भेजा है। साथ ही घटना के संबंध में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अज्ञात आरोपी की पहचान और घटना की परिस्थितियों की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...