मुजफ्फर नगर, अगस्त 23 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने आजम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में पुलिस ने पहले परिजनों की तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।वायरल वीडियो में किशोरी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए उक्त युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ गई। स्वामी यशवीर महाराज ने पुलिस को दो दिन के भीतर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी करने का समय दिया था। साथ ही चेतावनी दी थी कि कार्रवाई नहीं होने पर दो दिन बाद आरोपी के घर और बस्ती का घेराव किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी। जांच के बाद पुलिस ने दुष्कर्म की धारा...