Muzaffarnagar News: नाबालिग का बहला फुसलाकर अपहरण
मुजफ्फर नगर, जुलाई 11 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला मदीना कालोनी से आरोपी ने नाबालिग का बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।मदीना कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पडौस में रहने वाले आरोपी नौशाद ने उसकी नाबालिग बेटी का बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया। बेटी घर में रखे दो लाख रुपए नगद व दो लाख रुपए के जेवरात भी अपने साथ ले गयी। आरोप है कि पीडित शिकायत करने के लिए आरोपी के घर पर पहुंचा तो उसके पिता ने उसके साथ गाली गलौच की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी नौशाद, उसके पिता रोशन व उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.