Muzaffarnagar News: नाग पंचमी पर डल्लू देवता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़
मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- Muzaffarnagar News: सावन मास के विशेष धार्मिक उल्लास के बीच जनपद में आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। एक ओर जहां सोमवार को नाग पंचमी के पावन पर्व पर शामली रोड स्थित प्रसिद्ध डल्लू देवता मंदिर में नाग देवता की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, वहीं दूसरी ओर सावन के तीसरे सोमवार पर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के शिवालयों में शिव भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर मन्नतें मांगीं। सोमवार को नाग पंचमी के अवसर पर शामली रोड स्थित ऐतिहासिक डल्लू देवता मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई थी। मान्यता है कि इस स्थान पर सच्चे मन से पूजा करने से सर्प दोष से मुक्ति मिलती है और परिवार की रक्षा होती है। श्रद्धालुओं ने मंदिर में दूध, अक्षत अर्पित कर नाग देवता की विधिवत पूजा की। महिलाओं और बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.