मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarnagar News: छपार। शराब के नशे में धुत होकर हंगामा करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया है। कस्बा छपार चौकी इंचार्ज रमित यादव ने बताया कि गुरुवार देर रात में हाईवे पर ताऊ हुक्के वाले होटल के पास दिलशाद पुत्र काले निवासी फलावदा जनपद मेरठ ने शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने दुकानदार के साथ भी मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए शांतिभंग में चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...