Muzaffarnagar News: नशीले पदार्थ के साथ दो तस्कर दबोचे
मुजफ्फर नगर, जुलाई 18 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। फुगाना पुलिस ने आपरेशन सवेरा के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष फुगाना जयवीर सिहं के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग के दौरान मेरठ करनाल हाईवे से लोई नहर पटरी पर अब्दुल समद पुत्र मौहम्मद इस्लाम निवासी ग्राम रूडकली थाना भोपा व नजमुद्दीन पुत्र अब्दुल रहीम निवासी ग्राम कमहेडा थाना ककरौली को अवैध नशीला मादक पदार्थ 27 किलो, 780 ग्राम गांजा व एक कार सहित गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के विरुद्ध पहले भी मुकदमे पंजीकृत है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.