Muzaffarnagar News: नशीली दवाओं के कारोबारियों पर होगी सख्त कार्रवाई
मुजफ्फर नगर, जुलाई 16 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से बुधवार को महावीर चौक के समीप अग्रवाल मार्केट स्थित संगठन कार्यालय पर एक विशेष सभा हुई। इसमें औषधि निरीक्षक देशबंधु विमल के विभागीय कार्यभार ग्रहण करने पर उनसे दवा व्यापारियों ने वार्ता की। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान के नेतृत्व में दवा व्यापारियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने नए औषधि निरीक्षक का स्वागत करते हुए यहां की समस्याओं से भी अवगत कराया। सभी कार्यकारिणी सदस्यों का औपचारिक परिचय भी कराया गया। कार्यक्रम में पहुंचे औषधि निरीक्षक देशबंधु विमल ने दवा व्यापारियों को सुरक्षा और सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ईमानदारी और नियमों के तहत सही कार्य करने वाले किसी भी दवा व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.