मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 14 -- Muzaffarnagar News: खतौली दिल्ली से उत्तराखंड जाते समय नेशनल हाईवे 58 पर एक ढाबे पर रूकी बस यात्री को नशीली कोल्ड्र ड्रिंक पिलाकर बैग चोरी कर चोर फरार हो गया। होश आने पर सवारी ने अपने को उत्तराखंड में पाया। उपचार कराने के बाद होश आया था। बैग में नगदी के अलावा मोबाइल व जरूरी कागजात होने की जानकारी मिली। यात्री ने उत्तराखंड पुलिस को सूचना दी। जानकारी के बाद घटनास्थल खतौली का होने के चलते दी गई शिकायत पर खतौली पुलिस ने अज्ञात में रिपेार्ट दर्ज की है।दिल्ली के जैतपुर निवासी विपुल रावत पुत्र विरेन्द्र रावत ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गत सात सितंबर को किसी काम से हरिद्वार जाना था, उसी रात दस बजे के बाद आईएसबीटी से उत्तराखंड की बस में सवार हो गया। करीब डेढ़ बजे बस नेशनल हाईवे 58 पर एक ढाबे पर रूकी। बस रूकते ही बर...