मुजफ्फर नगर, सितम्बर 21 -- Muzaffarnagar News: नवीन मंडी स्थल स्थित ई-नाम कार्यालय में मंडी सचिव निलिमा गौतम और नवीन मंडी व्यापार संघ की समन्वय बैठक आयोजित हुई। बैठक में गुड़ के नए सत्र की शुरुआत पर चर्चा करते हुए मंडी में आवक बढ़ाने पर जोर दिया गया। व्यापारियों की मांग पर सचिव ने बाबूराम गेट नंबर-4 को शाम 8 बजे तक खुला रखने के तत्काल निर्देश दिए। इसके अलावा मंडी की साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, हाई-मास्ट लाइट, ई-नाम की ऑनलाइन समस्याओं और आगामी चुनावी अधिग्रहण को लेकर भी विचार-विमर्श कर समाधान के निर्देश दिए गए।व्यापार संघ अध्यक्ष संजय मिश्रा व महामंत्री अचिंत मित्तल ने आपसी समन्वय पर बल दिया। इस दौरान कोषाध्यक्ष अशोक बंसल, कृष्ण चंद्र मुंदड़ा, जगवीर सिंह, दिनेश राठी, सचिन सिंघल सहित कई व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...