मुजफ्फर नगर, सितम्बर 22 -- Muzaffarnagar News: दी गुड़ खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल और मंत्री निशंक गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नवीन मंडी समिति की सचिव नीलिमा गौतम से मुलाकात कर भारी रोष व्यक्त किया। बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं और लंबे समय से लंबित कार्यों को प्रमुखता से उठाया गया। एसोसिएशन ने फर्मों में पार्टनर परिवर्तन की लंबित फाइलों के धीमी गति से निस्तारण पर नाराजगी जताई, जिस पर सचिव ने 15 दिनों के भीतर शेष फाइलें पूरी करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा तिकोनी अनाज मंडी में फड़ों के निर्माण का मुद्दा उठाया गया। सचिव ने बताया कि निदेशक का पद रिक्त होने के कारण मामला लंबित है, और पदभार ग्रहण करते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: नवीन मंड...