मुजफ्फर नगर, जुलाई 8 -- Muzaffarnagar News: रामराज। थाना क्षेत्र के एक गांव में मामा के घर आई विवाहिता का कार सवार चार युवकों ने अपहरण कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने पीछा किया। जंगल से विवाहिता को सकुशल बरामद कर लिया गया, जबकि एक आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। तीन अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। वही पुलिस ने विवाहिता के भाई की तहरीर पर चार युवकों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। भोपा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी एक विवाहिता का कुछ दिन पूर्व विवाह हुआ था। विवाहिता रामराज थानाक्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के यहां आई हुई थी। आरोप है कि सोमवार देर रात कार सवार चार युवकों ने विवाहिता का अपहरण कर लिया। परिजनों व ग्रामीणों ने पीछा कर विवाहिता को जंगल से बरामद कर एक युवक को पकड़ लिया और धुना...