मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- Muzaffarnagar News: कस्बे की शिक्षण संस्था एसडी इण्टर कॉलेज के नवनिर्मित कार्यालय का सीओ जानसठ ने फीता काटकर उद्घाटन किया। कस्बे के एसडी इण्टर कॉलेज में नवनियुक्त प्रबंधक सिद्धार्थ राजवंशी ने प्रधानाचार्य डॉ विकास कुमार के पुराने कार्यालय को आधुनिक सुविधाओं से लैस तथा नव तकनीकों से नए रूप में तैयार कराया। इस नवनिर्मित कार्यालय का सीओ जानसठ ऋषिका सिंह ने फीता काटकर उदघाटन किया। इस दौरान कॉलेज प्रबंधन ने सीओ ऋषिका सिंह को सम्मानित किया| सीओ ऋषिका सिंह ने कहा की एसडी इंटर कॉलेज का नवनिर्मित कार्यालय आधुनिक दौर की जरूरत है। इस दौरान मुख्य रूप से प्रबंधक सिद्धार्थ राजवंशी एड., प्रधानाचार्य डॉ.विकास कुमार, मुन्ना माहेश्वरी,अभिषेक गर्ग ,हाजी अनवर,जुबैर फारुखी, इक़बाल अहमद,अनुज शर्मा, दिनेश सैनी,प्रिंस सैनी,शिवम गुर्जर,राज...