मुजफ्फर नगर, जुलाई 17 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मेन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नवचेतना शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। आर्ट ऑफ लिविंग और आर्ष सेवा संस्थान के सहयोग से आयोजित इस शिविर में महिलाओं को योग, प्राणायाम, सात्विक आहार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया।शिविर के दौरान आर्ट ऑफ लिविंग की वरिष्ठ शिक्षिकाओं-वीना, सीमा शर्मा और पूनम गोयल ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। सभी महिलाओं ने भविष्य में पूज्य श्री श्री रविशंकर जी के मिशन से जुड़कर सुदर्शन क्रिया सीखने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में कवि कीर्तिवर्धन अग्रवाल, राकेश कौशिक और संयोजक पुरुषोत्तम सिंघल सहित परिषद के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में शाखा अध्यक्ष एड. कान्ति राठी ने प्रतिभागियों को शिविर की सीख को अपने जीवन ...