मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। क्षेत्र के गांव शिवपुरी के जंगल में चोरों ने एक किसान के नलकूप पर बने कमरे का ताला तोड़कर हजारों रुपये सामान चोरी कर लिया। गांव कैलापुर जसमौर निवासी किसान सुरेशपाल पुत्र हरिराम की कृषि भूमि शिवपुरी के जंगल में स्थित है। शनिवार देर रात चोरों ने उनके नलकूप पर बने कमरे का ताला तोड़ दिया और वहां से केबल, स्टार्टर सहित हजारों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। रविवार सुबह जब सुरेशपाल अपने खेत पर पहुंचा तो कमरे का ताला टूटा देखकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर देकर चोरी की घटना का खुलासा करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...