Muzaffarnagar News: नया गांव भुम्मा के जंगल में फिर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो
मुजफ्फर नगर, अगस्त 6 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। क्षेत्र के गांव खेड़ी सराय के बाद अब नया गांव भुम्मा के जंगल में भी पुनः तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। मंगलवार देर रात ग्रामीणों ने तेंदुए को जंगल में घूमते हुए देखा और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निगरानी बढ़ा दी। दो दिन पूर्व खेड़ी सराय के जंगल स्थित एक बाग में तेंदुआ देखा गया था। इस दौरान तेंदुए ने जंगल में घूम रहे एक निराश्रित गौवंश (बछड़े) का शिकार कर लिया था। मंगलवार रात नया गांव भुम्मा के एक ग्रामीण ने जंगल में तेंदुआ देखा और इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: बेलरायां रेंज में फिर पकड़ा गया तेंदुआ इसके बाद कुछ ग्रामीण कार से मौके पर पहुंचे, जहां कार की रोशनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.