मुजफ्फर नगर, जुलाई 18 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। संधावली बाईपास स्थित नचिकेता स्कूल्स में शनिवार को छात्र संसद का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। समारोह में उप-प्रधानाचार्या जसबीर कौर ने छात्र-छात्राओं को कर्तव्यपरायणता व अनुशासन की शपथ दिलाई। सीनियर विंग से हेड गर्ल नंदिनी गर्ग व हेड ब्वाय मानव गुलाटी तथा जूनियर विंग से हेड गर्ल कनुप्रिया सिंह व हेड ब्वाय सूर्या ने अपने पदों की शपथ ली। इसके साथ ही विद्यालय के पाँचों हाउस (एक्वा, एरिस, इग्निस, टेरा एवं दिवम) के नवनिर्वाचित कैप्टन व वाइस कैप्टन को ध्वज सौंपकर जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। उप-प्रधानाचार्या (एडमिन) विक्की जैन ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्...