Muzaffarnagar News: नगवा गांव में पशुचर की जमीन पर मिट्टी खनन, आक्रोश
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarnagar News: गांव नगवा के जंगल में पशुचर की भूमि पर बेखौफ होकर मिट्टी का खनन किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि खनन करने वालों ने जमीन को छह से आठ फुट तक गहराई में खोदकर मिट्टी उठा ली। पशुचर की भूमि पर इस तरह खुदाई किए जाने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पशुचर की भूमि गांव के पशुओं के लिए महत्वपूर्ण होती है। ऐसी जमीन पर बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन होने से भूमि की स्थिति प्रभावित हो सकती है। इसके बावजूद कथित तौर पर गहराई तक खुदाई किए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। ग्रामीणों की नजर अब प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है। इस मामले में एसडीएम सत्ये...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.