Muzaffarnagar News: नगर पालिका ने 203 कुत्तों का कराया बधियाकरण
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarnagar News: नगरवासियों को आवारा कुत्तों के आंतक से मुक्ति दिलाने के लिए नगर पालिका स्तर से कार्य बड़े स्तर पर चल रहा है। नगर पालिका से अनुबंध के बाद एनजीओ जीव दया फाउंडेशन ने 15 दिन में करीब 203 कुत्तों का बधियाकरण किया है। वहीं रैबीज का टीकाकरण भी किया है। नगर पालिका प्रशासन के सफल प्रयास से शहर में पशु जन्म नियंत्रण और पशु संरक्षण की दिशा में एक विशेष पहल की गई है। शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या के कारण नागरिकों के सामने कुत्तों के हमले और रेबीज संक्रमण का खतरा जैसी समस्याएं बनी हुई हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पशु कल्याण और जनसुरक्षा को साथ लेकर शहर की विशेष पहल शुरू की है। नगर पालिका ने इस फर्म को दो हजार कुत्तों का बधियाकरण और रैबीज टीकाकरण के लिए टेंडर दिया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.