मुजफ्फर नगर, अगस्त 2 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। कांवड़ यात्रा को शिवभक्तों के लिए सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर पंचायत मीरापुर ने दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाया। अभियान के तहत राजमार्ग के दोनों ओर जेसीबी मशीन से सफाई कराई गई तथा सड़क किनारे मिट्टी डलवाकर मार्ग को समतल किया गया। नगर पंचायत चेयरमैन जमील मलिक ने बताया कि कांवड़ियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है।उन्होंने बताया कि नगर पंचायत की टीम लगातार यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटी हुई है तथा कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए नगर पंचायत द्वारा सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि यात्रा सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

हिं...