मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 1 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। सरकार के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायत कार्यालय में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, आपूर्ति विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए, जहां लोगों की समस्याओं का समाधान करने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय प्रजापति ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए एक ही स्थान पर कई विभागों के स्टाल लगाए गए। लोगों ने स्टालों पर पहुंचकर अपनी समस्याएं बताईं और योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की। यह भी पढ़ें- Auraiya News:...