मुजफ्फर नगर, सितम्बर 26 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। श्री रामलीला कमेटी, नई मंडी के शताब्दी वर्ष (100वें वर्ष) के अवसर पर शुक्रवार को श्री रामलीला महोत्सव के शुभारंभ हेतु भव्य ध्वज यात्रा निकाली गई। वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजन कर संकटमोचन प्रभु हनुमान जी की अगवानी में यात्रा नई मंडी के मुख्य मार्गों से गुजरी, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा व आरती कर स्वागत किया। इसके पश्चात पावन ध्वज को नई मंडी स्थित रामलीला भवन पर स्थापित किया गया। कमेटी अध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि शताब्दी वर्ष के इस मंचन का उद्देश्य केवल मनोरंजन न होकर प्रभु श्री राम के जीवन मूल्यों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- Hathras News: शहर में चौराहों पर स्थापित किए गए ध्वज शुरू होगी रामलीला इस दौरान मंत्री अशोक गर्ग सहित भारी संख्या में रामभक्त मौजूद...