मुजफ्फर नगर, अगस्त 20 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में स्पीक मैके के तत्वावधान में सितार वादन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विभिन्न राष्ट्रीय सम्मानों से विभूषित सुप्रसिद्ध सितार वादक ध्रुव बेदी ने अपने मनमोहक सितार वादन से पूरे परिसर को संगीतमय कर दिया। उनका साथ सह-कलाकार एवं विख्यात तबला वादक शंकर ज्योति शैक्या ने तबले पर प्रभावशाली संगत देकर निभाया।कार्यक्रम का शुभारंभ राग अल्हैया बिलावल की मनोहारी प्रस्तुति के साथ हुआ। सितार के सुरों और तबले की थाप की सुंदर जुगलबंदी ने पूरे सभागार को शास्त्रीय संगीत की असीम मधुरता से सराबोर कर दिया। उपस्थित विद्यार्थियों और अतिथियों ने भारतीय संगीत की सूक्ष्म बारीकियों और उसकी भावपूर्ण अभिव्यक्ति का भरपूर आनंद उठाया। यह भी पढ़ें- Hapur News: जेएमएस वर्ल्ड स्कूल मे...