मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। सावन माह के पावन अवसर पर आयोजित तीज उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारम्परिक परिधानों एवं आकर्षक श्रृंगार के साथ भाग लेकर उत्सव की शोभा बढ़ाई। तीज पर्व भगवान शिव एवं माता पार्वती के पावन मिलन तथा सौभाग्य, श्रद्धा और सांस्कृतिक परम्पराओं का प्रतीक माना जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वन्दना के साथ किया गया। इसके पश्चात विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, नृत्य, गीत-संगीत, मनोरंजक खेल एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में प्रियंका, पूनम, सुष्मा, सुमेश, राजेश्वरी, अन्नु, सोनिया, रेनू, रीना, ओन्शी, सिया, सिंधु, चिंकी, कौशल आदि महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, ओन्शी तायल को तीज क्वीन चुना गया। यह भी पढ़ें- महिलाओं ने हरियाली तीज...