Muzaffarnagar News: धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी का पर्व
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 18 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में विजय दशमी पर्व धूमधाम से मनाया। विद्यालय प्रांगण में प्रतीक स्वरूप रावण के पुतले का दहन किया। विद्यालय के चेयरमैन बी.पी. सिंह और प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान ने छात्रों को श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने तथा अंदर की बुराइयों को त्याग कर सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर चारों सदनों (गंगा, यमुना, कृष्णा, कावेरी) के बीच अंतर-सदन प्रतियोगिताएं हुईं। बैडमिंटन में कृष्णा सदन ने गंगा सदन को हराया। कबड्डी और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में यमुना सदन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिताओं का संचालन हनी सिंह, अर्णव रस्तौगी, जुमाना, कार्तिक, तनिशा, निहारिका, दमनवीर, सिद्धार्थ आदि ने किया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.