मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarnagar News: वाल्मीकि जयंती पर पूजा अर्चना कर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा टाउन हाल से प्रारम्भ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई अलमासपुर पहुंचकर सम्पन्न हुई। सोमवार को वाल्मीकि जयंती शहर में अनेक स्थानों व मंदिरों में पूजा अर्चना कर धूमधाम से मनाई गई। वाल्मीकि जयंती पर शहर के रामपुरी, रामलीला टिला, गाजावाली व अलमासपुर से प्रारम्भ होकर शोभायात्रा टाउनहाल पहुंची, जहां सभी ने एक बड़ी शोभायात्रा का स्थान लिया। टाउन हाल से निकाली गई शोभायात्रा का मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, सपा नेता राकेश शर्मा, सन्नी सिलेलान आदि द्वारा शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा में सबसे आगे ऊंट पर सवार बच्चों के साथ-साथ अनेक बैंड, डीजे व कई झांकियों के रथ के अलावा देशभक्ति की झा...