Muzaffarnagar News: धूमधाम के साथ हुई श्री रामलीला ध्वज की स्थापना
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 4 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। श्री रामलीला मण्डल के तत्वाधान में कस्बे के रामलीला बाज़ार में होने वाली पुरानी रामलीला के ध्वज की विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद स्थापना की गई। इस दौरान पं. अनिरुद्ध शास्त्री ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना कराकर श्री रामलीला ध्वज की स्थापना कराई। कस्बें के रामलीला बाजार में श्री रामलीला मंडल के तत्वावधान में स्थानीय कलाकारों द्वारा मंचन की जाने वाली 160वीं रामलीला का गुरुवार को ध्वज स्थापित किया। श्री रामलीला मंडल के अध्यक्ष पंकज संगल ने बताया कि कस्बे में ध्वज स्थापना के साथ श्री रामलीला की तैयारी शुरू हो गई। इस दौरान पंकज संगल, तेजपाल वर्मा, अनीता पुष्कर वत्स, मोहित गर्ग, घनश्याम दास अग्रवाल, पुनीत रस्तौगी, कमलेश भारद्वाज, अतुल अग्रवाल, गगन अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, सुमित वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.