मुजफ्फर नगर, जुलाई 27 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। बजरंग दल के प्रखंड संयोजक आशु त्यागी ने धार्मिक टिप्पणी करने को लेकर एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। गांव सफीपुर निवासी आशु त्यागी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा था कि तालिब पुत्र गुलफाम निवासी गांव जौला ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी की है। जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी तालिब को गिरफ्तार सबक सिखाते हुए चालान कर दिया। पुलिस के समक्ष आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करने के साथ ही भविष्य में गलती ने करने की कसम खाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...