Muzaffarnagar News: धर्मांतरण कराने के मामले में दंपत्ति समेत 12 को भेजा जेल
मुजफ्फर नगर, जुलाई 7 -- Muzaffarnagar News: बीमारी ठीक करने, मुफ्त में मकान बनवाने व शादी के लिए पैसा देने का लालच लेकर धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के 12 आरोपियों को मंसूरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक दम्पति भी शामिल है। यह गांव जडौदा में लोगों को लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने का प्रयास कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों से तीन धार्मिक पुस्तक, छह मोबाइल व तीन डायरी बरामद हुई है। पुलिस गैंग के फरार साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस लाइन में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मन्सूरपुर निवासी रवि चौधरी ने थाने पर शिकायत करते हुए बताया कि गांव जडौदा के जंगल में कुछ व्यक्ति मुफ्त में बीमारी ठीक करने, मकान दिलवाने व शादी के लिए पैसे देने का लालच देकर लोगों को बहलाकर ईसाई धर्म में धर्मातंरण करा रहे है। मंसूरपुर थाना प्रभारी विपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.