मुजफ्फर नगर, अगस्त 1 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय लाला हरबंस लाल गोयल की 104वीं जयंती पर दो दिवसीय इंटर स्कूल मल्टी स्किल प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में ओवरआल विनर की ट्राफी द एसडी पब्लिक स्कूल के नाम रही, जबकि विभिन्न प्रतियोगिताओं ने अन्य स्कूल विजेता बने। दो दिवसीय इंटर स्कूल मल्टी स्किल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एमजी चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल तथा मैनेजमेंट कमेटी के कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में पंजाब नेशनल बैंक के सर्किल हेड राजेन्द्र पॉल, स्कोयो ऐप के संस्थापक एवं सीईओ सिद्धार्थ जिंदल...