Muzaffarnagar News: दौड़ में हिमांशी प्रथम व आकांक्षा द्वितीय स्थान पर रही
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 8 -- Muzaffarnagar News: खतौली पिकेट इंटर कॉलेज में चल रही चार दिवसीय तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में तीसरे दिन 800 मीटर दौड़ में हिमांशी ने प्रथम तो आकांक्षा चौहान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सौ मीटर में जाहनवी ने प्रथम, पूजा ने दूसरा तो कुमकुम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में छवि ने प्रथम, अंतिम ने दूसरा तो तनु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में जानहवी ने प्रथम, तनु ने द्वितीय तो नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में अनुराधा ने प्रथम, शगुन ने दूसरा तो खुशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक में अनुराधा ने प्रथम, खुशी ने दूसरा तो रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सुक्खन लाल कॉलेज की छात्राओं का शानदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.