मुजफ्फर नगर, सितम्बर 10 -- Muzaffarnagar News: दुकान के बाहर ई-रिक्शा खडी करने का विरोध करने पर दो सगें भाईयों ने पेचकश से हमलाकर के लहूलूहान कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के विरोध मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के गांव बरला के मौहल्ला भूत पट्टी निवासी विकास कुमार पुत्र विरेन्द्र शर्मा ने घटना के सम्बंध में तहरीर दी है, जिसमें उसने बताया कि गत 29 अगस्त की सुबह 10 बजे दुकान पर बैठा हुआ था, तभी सलमान व रिजवान पुत्रगण अल्ताफ ई-रिक्शा लेकर आए और उसकी दुकान के बाहर खडा कर दिया। उसके द्वारा ई-रिक्शा हटाने की बात कहने पर दोनों भाई आग बबूला हो गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोपी सलमान ने पेचकश से उसे हमलाकर के लहूलूहान कर दिया। आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्प...