Muzaffarnagar News: दो युवकों पर नाबलिग को ले जाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 8 -- Muzaffarnagar News: रतनपुरी थाना क्षेत्र के सिकन्दरपुर गांव के युवक ने दूसरे वर्ग के दो युवकों पर उसकी नाबालिग बहन को ले जाने का आरोप लगाते रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला दो वर्गों से जुड़ा होने से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। युवक ने बताया कि उसकी बहन चार दिन पहले लापता हो गई थी। पता चला की उसकी बहन को रामपुर निवासी युवक व उसके दोस्त ने दूसरे वर्ग के युवकों के साथ देखा है। पता किया तो गांव निवासी अयान और उसका दोस्त अरमान शादी का झांसा देकर बहला-फुसला कर साथ ले गया है। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.