मुजफ्फर नगर, नवम्बर 6 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। गांव तुल्हेड़ी निवासी किसान एक की दो बीघा गन्ने की फसल हाईटेंशन विद्युत लाइन से निकली चिंगारी के कारण जलकर राख हो गई। किसान इसरार पुत्र तारीफ ने बताया कि उसके खेत के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है।उक्त विद्युत लाइन के तार काफी जर्जर हालत में हैं। गुरुवार की उक्त तारों से निकली चिंगारी खेत में खड़ी गन्ने की फसल पर जा गिरी, जिससे खेत में खड़ी गन्ने की फसल में आग लग गई।आग लगी देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास किया तथा बामुश्किल आग बुझाई। किन्तु तब तक किसान इसरार की करीब दो बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी।पीड़ित यह भी पढ़ें- Bagpat News: हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से छह बीघा गन्ने की फसल जली किसान ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से जर्जर तारों को बदल...