Muzaffarnagar News: दो घरों में लाखों की चोरी
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 7 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव रोनी हरजीपुर में बेखौफ चोरों ने एक ही रात दो गरीब परिवारों के घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी, सोने के कुंडल और एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली। चरथावल के गांव रोनी हरजीपुर में बीती रात चोर पीड़ित शोएब पशु व्यापारी और तिलकराम हलवाई के घरों में घुसे और सामान समेटकर फरार हो गए। जल्दबाजी में चोर अपनी एक मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़ गए। घटना की सूचना पर भाकियू पदाधिकारी विकास शर्मा के साथ ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर नाराजगी जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.