Muzaffarnagar News: दो किसानों के ट्यूबवेल से ट्रांसफार्मर चोरी
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarnagar News: छपार। क्षेत्र के ग्राम रेई में बीती रातचोरों ने दो किसानों के ट्यूबवेल पर लगे ट्रांसफार्मर चोरी कर लिए। पीड़ित किसानों ने थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित हरि श्याम त्यागी व ब्रह्मपाल निवासी ग्राम रेई थाना छपार ने दी तहरीर में बताया कि बीती रात उनके खेत में लगे ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर को अज्ञात चोरों ने नीचे उतार कर उसका सारा कीमती सामान चोरी कर लिया और खाली ट्रांसफार्मर खेत में ही छोड़कर फरार हो गए। सुबह जब दोनों किसान अपनी-अपनी ट्यूबवेल पर पहुंचे तो ट्रांसफार्मर का सामान गायब मिला। घटना की सूचना थाना छपार में दी गई है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.