मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने बॉस स्केम के माध्यम से व्यापारी से दो करोड़ की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने साइबर ठगी में तीन बैंक खातों को प्रयोग किया था। जिसके खिलाफ मुजफ्फरनगर के साथ कर्नाटक व दिल्ली में शिकायत दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया है। इस मामले में पुलिस पीड़ित व्यापारी के एक करोड़ 24 लाख रुपये वापस करा चुकी है।एसपी क्राइम इन्दु सिद्वार्थ ने जानकारी देते हुए बताया कि फ्यूचर मोबाइल कंपनी के एकाउंटेंट को एक जिप फाइल कंपनी के एक कर्मचारी से मिली थी। जब जिप फाइल को कंपनी के कंप्यूटर पर खोला तो कंप्यूटर पर चल रहे व्हाट्सएप को साइबर ठगों ने हैक कर उसमें कंपनी को मालिक के मोबाइल नंबर की जगह अपना सेव कर दिया। उसके बाद ...