मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- Muzaffarnagar News: कस्बे के पड़ाव चौक स्थित देशी शराब के ठेके की दीवार में कुंबल कर चोरों ने करीब 35 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। सेल्समैन ने अज्ञात चोर के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। कस्बे के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी नीरज वर्मा का पड़ाव चौक में देशी शराब का ठेका है। ठेके पर प्रवीण सेल्समैन है। रविवार रात प्रवीण शराब की बिक्री करने के बाद दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। इसी बीच रात्रि में किसी अज्ञात चोर ने दुकान के पीछे दीवार में कुंबल कर रात्रि में हुई शराब की बिक्री के करीब 35 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। सुबह पास में स्थित बीयर के ठेके के सेल्समैन संतरपाल ने दुकान में कुंबल देखा तो उसने प्रवीण को सूचना दी। सूचना मिलने पर प्रवीण मौके पर पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपा...