Muzaffarnagar News: देशभक्ति के तरानों से गूंजेगा पुरकाजी, खुले में कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्माना
मुजफ्फर नगर, अगस्त 14 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी नगर पंचायत सभागार में गुरुवार को चेयरमैन जहीर फारूकी की अध्यक्षता में बोर्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में आगामी स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों, कांवड़ यात्रा की समीक्षा तथा नगर के सर्वांगीण विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर पूरे नगर पंचायत क्षेत्र को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। सूली वाला बाग से लेकर रोडवेज बस स्टैंड तक अतिरिक्त लाउडस्पीकर लगाए जाएंगे, जिन पर देशभक्ति के गीत प्रसारित होंगे। कांवड़ यात्रा की समीक्षा करते हुए चेयरमैन ने कहा कि इस वर्ष जो भी छोटी-मोटी कमियां रह गई थीं, उन्हें आगामी वर्ष में दूर करने के लिए अभी से रूपरेखा तैयार कर प्रस्ताव पारित कर दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.