Muzaffarnagar News: देवल की बस्ती में घुसा बारिश का पानी, एसडीएम ने संभाला मोर्चा
मुजफ्फर नगर, जुलाई 11 -- Muzaffarnagar News: रामराज लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने ग्राम देवल के निकट स्थित बस्ती के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी दर्जनों घरों में घुस गया, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। घरों में पानी भरने से खाद्यान्न, कपड़े एवं अन्य घरेलू सामान खराब हो गए और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।गाँव देवल में बारिश के पानी की निकासी न होने के कारण बस्ती के घरों में पानी भरने की सूचना मिलते ही एसडीएम जानसठ रश्मि लाम्बा, तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता व नायब तहसीलदार अजय सिंह व प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुँची उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया और उनकी समस्याएं सुनीं। यह भी पढ़ें- बैराज पर उफान पर आई गंगा, आधा दर्जन गांवों की फसले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.