Muzaffarnagar News: दुर्घटना में सैमसंग कंपनी के कर्मचारी की मौत का मुकदमा दर्ज
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। करनाल-मेरठ हाईवे पर गांव इटावा के जंगल में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सैमसंग कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संभल जनपद के पेली गांव निवासी चंद्रभान सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा सोनू कुमार सैमसंग कंपनी में मार्केटिंग का काम करता था और पत्नी-बच्चों के साथ मेरठ में रहता था। नौ अक्तूबर को सोनू बाइक से शामली से मेरठ जा रहा था। गांव इटावा के जंगल में भट्टे से करीब 100 मीटर पहले अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से सीएचसी बुढ़ाना ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.