Muzaffarnagar News: दुर्गा अष्टमी व दशहरा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 18 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी। सनशाइन एकेडमी में दुर्गा अष्टमी और विजयादशमी के पर्व पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। दीप प्रज्जवलन और मां दुर्गा वंदना से शुरू हुए इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मां दुर्गा के नौ रूपों का मनोहारी मंचन प्रस्तुत किया। इसके बाद छात्रों ने संक्षिप्त रामलीला का मंचन कर श्री राम जन्म से लेकर 14 वर्ष के वनवास और रावण वध तक की गाथा प्रस्तुत की। अंत में रावण के पुतले का दहन किया गया। प्रधानाचार्य कुलदीप चौहान और मुख्य अतिथियों ने बच्चों को अपने अंदर के अहंकार व बुराई को समाप्त करने तथा अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: विद्यालय में दुर्गा अष्टमी-विजय दशमी का पर्व मनाया इस अवसर पर रोमी खुल्लर, अंजू बंसल, कमल बंसल, सुधीर बंसल, नीरू खुल्लर, अभिषे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.