मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 20 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी। सत्य विहार कॉलोनी स्थित बालाजी धाम मंदिर में दुर्गा अष्टमी और रामनवमी के पावन पर्व पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया। इस अवसर पर धाम के गुरु घनश्याम दास ने श्रद्धा भाव के साथ 101 कन्याओं को भोजन कराया। कन्या पूजन के उपरांत, गुरु घनश्याम दास ने सभी कन्याओं को आदर सहित वस्त्र उपहार भेंट किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस सुंदर व पवित्र आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया, जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कन्याओं को उपहार बांटे। इस मौके पर डॉ. संदीप वर्मा, मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Shamli News: दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन कर कंजको को जिमाया यह भी पढ़ें- Saharanpur News: जानकी धाम में 101 कन्याओं का सामूहिक पूजन, भंडारे का आयोजन यह भ...